मुख्यमंत्री आज आएंगे मुकुंदगढ़, कार्यकर्ताओं में उत्साह
मुख्यमंत्री आज आएंगे मुकुंदगढ़, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
मुकुंदगढ़ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे को लेकर मुकुंदगढ़ के स्वागत व सभा कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों के मद्देनजर विधायक विक्रम सिंह जाखल व बगरू से विधायक कैलाश वर्मा के नेतृत्व में व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक राजवीर सिंह, एसडीएम जयसिंह, तहसीलदार महेंद्र रत्नू, मुकुंदगढ़ पालिका अध्यक्ष मनीष चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, नवलगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी, हितेश थोरी सहित भाजपा कार्यकर्ता एव प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।