अमृतवाणी संघ द्वारा संगीतमय श्रीराम अमृतवाणी सत्संग का आयोजन
अमृतवाणी संघ द्वारा संगीतमय श्रीराम अमृतवाणी सत्संग का आयोजन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : अमृतवाणी संघ नवलगढ़ की ओर से रविवार सुबह राणीशक्ति मंदिर में संगीतमय श्रीराम अमृतवाणी सत्संग का आयोजन किया गया। यह भक्ति भाव से परिपूर्ण कार्यक्रम सुबह 7 से 8 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और धर्म प्रेमी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई, जिसके बाद सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके पश्चात श्रीराम अमृतवाणी का संगीतमय पाठ किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस पावन अवसर पर प्रोफेसर गिरधारीलाल वर्मा, भारत स्काउट गाइड के प्रधान मुरली मनोहर चौबदार, डॉ. आनंदीलाल अग्रवाल, जयपाल सिंह शेखावत, श्याम सुंदर मोदी, संजय सिंगरोदिया, कैलाश बिरोलिया, महेंद्र सैनी, मुरलीधर सिंह, अर्जुनलाल सैनी, हरीश नरनोलिया, सुभाष ट्रेलर, मंदिर के पुजारी श्याम सुंदर शर्मा, नरेंद्र टेलर, अखिलेश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, रतन कुमावत, सीताराम घोड़ला, उमेश जोशी, सुनील ट्रेलर सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर भजन कीर्तन किया और प्रभु श्रीराम का गुणगान कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035981
