किसान संघ की जिला बैठक में प्रदेश अध्यक्ष का आह्वान:गौ आधारित खेती और कम लागत में अधिक उत्पादन पर दिया जोर
किसान संघ की जिला बैठक में प्रदेश अध्यक्ष का आह्वान:गौ आधारित खेती और कम लागत में अधिक उत्पादन पर दिया जोर
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में भारतीय किसान संघ जिला नीमकाथाना की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह, प्रदेश महामंत्री तुलसाराम सेवर, प्रांत प्रचार प्रमुख दिनेश गोरसिया और संगठन मंत्री नीरज कुमार मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण चौहान ने कहा कि अब सरकारें किसान संघ की बात मानने लगी हैं। उन्होंने बताया कि किसान संघ का मूल आधार गांव है। गांव से ही किसानों की समस्याओं का समाधान संभव है। ग्राम इकाई में किसानों की आवाज को बुलंद किया जा रहा है।
चौहान ने कहा कि किसान प्रकृति और विश्व कल्याण के लिए लगातार संघर्षरत हैं। उन्होंने चिंता जताई कि रासायनिक खेती से धरती और मानव शरीर दोनों दवाइयों के घर बन गए हैं। इसलिए गौ आधारित खेती की ओर लौटना जरूरी है। कार्यक्रम में जिला युवा प्रमुख दिनेश यादव, नीमकाथाना अध्यक्ष रतन लाल यादव, उदयपुरवाटी अध्यक्ष अशोक शर्मा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष सतवीर सामोता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1974507


