जहां भी चिन्हित है वहां खेल विवि बनेगा: खेल मंत्री
जहां भी चिन्हित है वहां खेल विवि बनेगा: खेल मंत्री

सिंघाना : खेल मंत्री कर्नल राज्य वर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि जहां भी जगह चिह्नित है वहां खेल विवि बनेगा। बजट में हमारी सरकार ने खेल विवि की घोषणा की है। गुरुवार को घरड़ाना खुर्द गांव आए खेल मंत्री ने खेल विवि के कागजों से बाहर नहीं आने के सवाल पर कहा कि कागजों वाली बात बीती सरकार में थी। हमारी एक्शन वाली सरकार है। खेल विवि खुलेगा। हर संभाग में खेल कॉलेज भी खोले जाएंगे। जमीन आवंटित होने के बाद धरातल पर काम शुरू नहीं होने के सवाल पर कहा कि हमारी सरकार को अभी डेढ साल ही हुए हैं। बजट में खेल विवि की घोषणा की है। जहां जगह चिह्नित की है वहां काम शुरू होगा। जहां भी सरकार चाहेगी वहां विवि खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि संभागों में खेल कॉलेज खोलने का कार्य शुरू हो चुका है।