[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देई माई मंदिर में संपत्ति के गबन का आरोप:ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और बेटे पर धमकी देने का मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

देई माई मंदिर में संपत्ति के गबन का आरोप:ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और बेटे पर धमकी देने का मामला दर्ज

देई माई मंदिर में संपत्ति के गबन का आरोप:ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और बेटे पर धमकी देने का मामला दर्ज

सिंघाना : कुठानियां देई माई मंदिर में ट्रस्टियों का विवाद बढ़ता जा रहा है। कोषाध्यक्ष पर मामला दर्ज होने के बाद अब मंदिर ट्रस्ट के सचिव ने पूर्व अध्यक्ष और उनके बेटे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ट्रस्ट के सचिव लक्ष्मण सिंह राजपूत ने पूर्व अध्यक्ष सुमेर सिंह भाटी और उनके बेटे जिनेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर मंदिर की चल संपत्ति का गबन किया है।

मंदिर में रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। भक्त चढ़ावे में नकद राशि और चांदी के छत्र समेत कई सामान चढ़ाते हैं। ट्रस्ट के सदस्यों को भंडार गृह में चढ़ावे और अन्य सामग्री में कमी दिखी। पूर्व अध्यक्ष और उनका बेटा मंदिर की संपत्ति का गबन कर रहे हैं। 15 मार्च को जब ट्रस्ट के सदस्यों ने इस बारे में पूछताछ की, तो जिनेश ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए धमकी दी। थानाधिकारी रामसिंह यादव ने बताया कि इससे पहले सुमेर सिंह ने भी कोषाध्यक्ष पर मारपीट और गबन का आरोप लगाया था। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की गहन जांच कर रही है।

Related Articles