सात लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 1.49 किलो मादक पदार्थ बरामद
सात लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 1.49 किलो मादक पदार्थ बरामद
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रुस्तम अली
सरदारशहर : भानीपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना भानीपुरा की टीम ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ 10 दिन में तीसरी बडी कार्यवाही करते हुए एक किलो 493 ग्राम अवैध अफीम सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शनिवार को भानीपुरा थानाधिकारी रायसिंह सुथार मय टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मेगा हाईवे बुकलसर फांटा के पास सरदारशहर से पल्लू रोही मौजा भानीपुरा से आरोपी पिंकू सुथार पुत्र जगदीश सुथार उम्र 20 साल निवासी सारण तहसील गंगरार पुलिस थाना गंगरार जिला चितौडगढ़ के कब्जे से एक किलो 493 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत 7 लाख रुपए बताई जा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी रायसिंह, हैडकांस्टेबल रामचन्द्र, कांस्टेबल धर्मपाल, मनीष कुमार, राजेन्द्र प्रसाद ने विशेष भूमिका निभाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039398

