होद में गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत:खेलते समय हुआ हादसा, दो बहनों का इकलौता भाई था
होद में गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत:खेलते समय हुआ हादसा, दो बहनों का इकलौता भाई था
नीमकाथाना : नीमकाथाना मावंडा आरएस के श्यामनगर में एक पांच वर्षीय बच्चे की होद में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रेहान के रूप में हुई है। वह अपने घर में खेल रहा था। खेलते समय वह असंतुलित होकर होद में गिर गया। जब काफी समय तक बच्चा दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
होद में देखने पर रेहान डूबा हुआ मिला। परिजन तुरंत उसे राजकीय कपिल जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार रेहान दो बहनों का इकलौता भाई था। अस्पताल में बेटे की मौत पर पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। मौजूद लोगों ने उन्हें सांत्वना दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045614

