[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में हिंदी नववर्ष सेवा संकल्प महोत्सव का हुआ आयोजन, युवा नशा त्याग कर सामाजिक सरोकार में निभाए भागीदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में हिंदी नववर्ष सेवा संकल्प महोत्सव का हुआ आयोजन, युवा नशा त्याग कर सामाजिक सरोकार में निभाए भागीदारी

सिंघाना में हिंदी नववर्ष सेवा संकल्प महोत्सव का हुआ आयोजन, युवा नशा त्याग कर सामाजिक सरोकार में निभाए भागीदारी

सिंघाना : सिंघाना कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर रविवार को हिंदी नववर्ष के अवसर पर सामाजिक संस्था लोक सेवा ज्ञान मंदिर इकाई की ओर से सेवा संकल्प महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय कीर्तनिया रहे। विशिष्ट अतिथि संभाग प्रभारी मनोज शर्मा, झुंझुनूं प्रभारी राधेश्याम सुखाडिया, प्रशांत जोशी, ताराचंद, सुनील कुमार थे। जबकि अध्यक्षता पूर्व सरपंच ओमप्रकाश गुप्ता, सरपंच विकास सैनी ने संयुक्त रूप से की।

कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने सेवा संस्कार की शपथ दिलाते हुए सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक सिंघाना अध्यक्ष महावीर यादव ठेकेदार ने अतिथियों का माला व पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय कीर्तनिया ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य आमजन को नशे से दूर रहकर भारतीय संस्कृति अनुसार अपने कर्तव्यों के निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

वर्तमान समय में युवा नशे की और बढ़ रहा है, जिसके चलते वह अपराधी गतिविधियों में भी भाग लेकर अपने जीवन को कठिनाइयों में डालने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में नशे जैसी बुराइयों का त्याग कर सामाजिक सरोकारों में भागीदारी निभानी चाहिए। वर्तमान युग तकनीकी का युग है, इस समय में अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कठिन मेहनत करने वाला ही सफलता को हासिल कर पाता है।

आयुर्वेद पद्धति सालों से चली आ रही है ओर इसे मनुष्य के जीवन के लिए बेहतर माना गया है, लेकिन समय के साथ-साथ बदलाव होने से आमजन आयुर्वेद पद्धति से दूर होता जा रहा है। जिससे अनेक बीमारियों के चलते काल का ग्रास बन जाता है। प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में आयुर्वेद से बने उत्पादों का उपयोग करना चाहिए। ताकि अपने सुनने भविष्य को बेहतर बनाया जा सके। इसके अलावा गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर उसे आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन हनुमान प्रसाद ने किया।

इस मौके पर उपाध्यक्ष सुरेश बागड़ी, महासचिव मुन्ना लाल राजोरा, सचिव शब्बीर खान, सज्जन यादव, नरेश सैनी, अशोक सिंह शेखावत, दिनेश कुमार, विनोद सोनी, लकी शर्मा, श्यामलाल सैनी, मनजीत, मनोज जाखड़, मैक्स सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles