[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार-पिकअप की भिड़ंत में तीन लोग घायल:अस्पताल में कराया गया भर्ती, बाइक को बचाने के कारण हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कार-पिकअप की भिड़ंत में तीन लोग घायल:अस्पताल में कराया गया भर्ती, बाइक को बचाने के कारण हादसा

कार-पिकअप की भिड़ंत में तीन लोग घायल:अस्पताल में कराया गया भर्ती, बाइक को बचाने के कारण हादसा

चूरू : चूरू में एनएच 52 दूधवाखारा स्टैंड पर कार और पिकअप की भिड़ंत में पति-पत्नी सहित तीन लोग घायल हो गए। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ। कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। जो चूरू से राजगढ़ जा रहे थे। तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया।

घायलों ने अस्पताल में बताया कि चूरू के वार्ड 47 निवासी मनीष (22) अपनी पत्नी प्रियंका, बहन कविता, जीजा सन्नी और परिवार के एक अन्य सदस्य के साथ कार से राजगढ़ जा रहा था। तभी दूधवाखारा स्टेशन के पास एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में सड़क के बीच में खड़ी प्याज से भरी पिकअप से उनकी कार टकरा गई। इस हादसे में मनीष उसकी पत्नी प्रियंका और जीजा सन्नी घायल हो गए। घायलों को पहले दूधवाखारा अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर 108 एंबुलेंस की सहायता से चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लाया गया।

घायल के परिजनों ने बताया कि मनीष की बहन कविता और जीजा सन्नी दो दिन पहले ही चूरू आए थे। मनीष अपनी बहन और बहनोई को राजगढ़ रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए जा रहा था, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया। डॉक्टरों ने सभी घायलों का इलाज कर अस्पताल में भर्ती किया है।

Related Articles