30 साल के युवक को आया हार्ट अटैक, मौत:चाय पीकर बैठा था, अचानक बेहोश हुआ; अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा
30 साल के युवक को आया हार्ट अटैक, मौत:चाय पीकर बैठा था, अचानक बेहोश हुआ; अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा
सरदारशहर : चूरू जिले में 30 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक सुबह चाय पीकर घर में बैठा था। इस दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी पहले ही मौत हो गई थी। मामला सरदारशहर के बंधनाऊ गांव का है।
डॉक्टर बोले- हार्ट अटैक से हुई युवक की मौत
सरदारशहर उप जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. चंदन मोठसरा ने बताया- रामप्रताप (30) पुत्र रामेश्वर लाल निवासी बंधनाऊ को बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लाया गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई थी। मौत का कारण हार्ट अटैक है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
चाय पीकर बैठा था, अचानक बेहोश हुआ
युवक के दोस्त परमेश्वर लाल सारण ने बताया- रामप्रताप गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर अपने खेत में बने मकान पर रहता था। सुबह रामप्रताप ने चाय पी थी और घर में बैठा था। इस दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गया। इस दौरान घर में उसकी पत्नी, भाई और दोनों बेटियां थी।
रामप्रताप के बेहोश होने के बाद परिजन उसे सरदारशहर उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परमेश्वर ने बताया- रामप्रताप खेती-बाड़ी करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। रामप्रताप के माता-पिता गांव में बने घर में रहते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045547

