बोपिया में महिला से फसल कटाई को लेकर विवाद:ससुराल पक्ष ने की मारपीट, सड़क किनारे फेंका; जयपुर रेफर
बोपिया में महिला से फसल कटाई को लेकर विवाद:ससुराल पक्ष ने की मारपीट, सड़क किनारे फेंका; जयपुर रेफर
पाटन : पाटन में बोपिया गांव की एक महिला के साथ मंगलवार को गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता राजबाला को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार राजबाला का अपने ससुराल पक्ष से फसल कटाई को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों और कुछ बाहरी व्यक्तियों ने महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद उसे बोपिया गांव के पास सड़क किनारे पटक दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला को पहले पाटन के सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे नीमकाथाना के कपिल जिला चिकित्सालय ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने के कारण जयपुर रेफर कर दिया गया। पाटन थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। इस संबंध में एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायतें भी दर्ज हैं। पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2119523


