[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला ने सफाई कर्मचारी को पीटा:कर्मचारियों ने किया काम बंद, थाने में माफी मांगने के बाद मामला शांत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिला ने सफाई कर्मचारी को पीटा:कर्मचारियों ने किया काम बंद, थाने में माफी मांगने के बाद मामला शांत

महिला ने सफाई कर्मचारी को पीटा:कर्मचारियों ने किया काम बंद, थाने में माफी मांगने के बाद मामला शांत

उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी में शमशान घाट की तरफ झाड़ू लगा रहे सफाई कर्मचारी विनोद वाल्मिकी के साथ एक बुजुर्ग महिला ने मारपीट की। घटना रविवार सुबह की है। प्रेमदेवी सैनी नाम की महिला ने बिना किसी कारण के सफाई कर्मचारी को पट्टे से पीटना शुरू कर दिया। सैनी मंदिर समिति के अध्यक्ष बीरबल राम सैनी ने बीच-बचाव कर कर्मचारी को बचाया।

पुलिस थाने में माफी मांगते आरोपी महिला व उसका बेटा।
पुलिस थाने में माफी मांगते आरोपी महिला व उसका बेटा।

इस घटना की जानकारी मिलते ही सभी सफाई कर्मचारी काम छोड़कर सीकर स्टेट हाइवे पर जमा हो गए। मामला बिगड़ता देख सभी पुलिस थाने पहुंच गए। सफाई कर्मचारियों ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिष्ट मंडल की पहल पर दोनों पक्षों के बीच समझौता वार्ता हुई। तय हुआ कि आरोपी महिला पुलिस थाने में सार्वजनिक रूप से माफी मांगेगी। प्रेमदेवी और उनके बेटे ने सभी के सामने माफी मांग ली। इसके बाद मामला शांत हो गया और सफाई कर्मचारी अपने काम पर लौट गए।

इस मामले में पार्षद गोविंद वाल्मिकी, दौलतराम चावरिया, कुंदनलाल वाल्मिकी, जमादार पुष्कर वाल्मिकी, राजेंद्र चावरिया, सफाई निरीक्षक देवीलाल रेपस्वाल, सुनील सैनी और लालचंद सैनी नांगल समेत कई लोगों ने मध्यस्थता की।

Related Articles