नीमकाथाना जेल में कैदी पर हमला:शौचालय के पास 6 बंदियों ने की पिटाई, नाक और कंधे पर चोट
नीमकाथाना जेल में कैदी पर हमला:शौचालय के पास 6 बंदियों ने की पिटाई, नाक और कंधे पर चोट

नीमकाथाना : नीमकाथाना जेल में एक कैदी पर 6 बंदियों ने हमला कर दिया। चोरी के मामले में सजा काट रहे कैदी अशोक कुमार लांबा को शौचालय के पास घेर लिया गया। बैरक नंबर 5 के कैदी कुलदीप उर्फ केडी, संदीप उर्फ सन्नी, सदाम हुसैन, विकास कुमार, कमलेश और श्रीराम बिजारणिया ने अशोक पर हमला किया। लात-घूंसों से की गई मारपीट में अशोक की नाक और कंधे पर चोटें आईं।
ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और अन्य कैदियों ने बीच-बचाव कर अशोक को बचाया। पीड़ित की शिकायत पर उपकारापाल ने थाने में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए पत्र भेजकर मामला दर्ज करवाया है। सभी 6 आरोपी आर्म्स एक्ट में सजा काट रहे हैं।
जेलर रमेश कुमार पुरोहित के अनुसार, अशोक लंगर कार्य में सहयोग करता है। वह बैरिक नंबर 6 के आगे शौच करने गया था। शोर सुनकर जेलर ने बीच-बचाव किया। जेलर ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। वही पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाया गया है ओर मामले की जांच शुरू कर दी है।