[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा नगरपालिका में भ्रष्टाचार का आरोप:अस्पताल की फायर NOC के लिए 35 लाख की रिश्वत मांगने का मामला, EO और लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा नगरपालिका में भ्रष्टाचार का आरोप:अस्पताल की फायर NOC के लिए 35 लाख की रिश्वत मांगने का मामला, EO और लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

चिड़ावा नगरपालिका में भ्रष्टाचार का आरोप:अस्पताल की फायर NOC के लिए 35 लाख की रिश्वत मांगने का मामला, EO और लिपिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

चिड़ावा : चिड़ावा नगरपालिका में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। डीएसएम अस्पताल के डॉक्टर देवेन्द्र चाहर ने एसडीएम नरेश सोनी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें अधिशासी अधिकारी रोहित मील और वरिष्ठ सहायक संजय कुमार पर फायर एनओसी के लिए 35 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है।

आरोप है कि रिश्वत न देने पर ईओ रोहित मील ने फायर एनओसी जारी न करने की धमकी दी। साथ ही अस्पताल की रिन्यूबल बिल्डिंग को ध्वस्त करने की बात कही। इसके अलावा दोनों अधिकारियों पर सरकारी अस्पताल चिड़ावा में स्थित पार्क में नियमों के विपरीत व्यावसायिक पट्टा जारी करने का भी आरोप है।

ज्ञापन में कहा गया है कि यह कार्य राजस्थान उच्च न्यायालय के श्री गुलाब कोठारी आदेश की अवहेलना है। मुख्यमंत्री भजनलाल की सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इसके बावजूद नगरपालिका के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

विधायक प्रत्याशी राजेश दहिया, उपचार संगठन के अध्यक्ष डॉ. कमलचंद सैनी और पीड़ित डॉ. देवेंद्र चाहर ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही दोनों अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त कर जयपुर मुख्यालय भेजने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, स्वायत्त शासन विभाग के राज्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव और झुंझुनू के जिला कलेक्टर को भेजी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin