[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मारीगसर गांव में तीन घरों में बड़ी चोरी:50 लाख से अधिक का सामान ले उड़े चोर, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड मौके पर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मारीगसर गांव में तीन घरों में बड़ी चोरी:50 लाख से अधिक का सामान ले उड़े चोर, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड मौके पर

मारीगसर गांव में तीन घरों में बड़ी चोरी:50 लाख से अधिक का सामान ले उड़े चोर, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड मौके पर

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के सदर थाना इलाके के मारीगसर गांव में बीती रात चोरों ने तांडव मचाते हुए तीन घरों को निशाना बनाया। चोर करीब 50 लाख रुपए से ज्यादा के गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी डिप्टी वीरेंद्र शर्मा ने भी घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू कर दी है।

एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड मौके पर
एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड मौके पर

पहली वारदात: सुरेंद्र राहड़ के घर से 50 लाख का माल पार

मारीगसर गांव के निवासी सुरेंद्र राहड़ ने सदर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि रात करीब 12:00 बजे के बाद चोर उनके घर में घुसे और लाखों के गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान में दो हमेल, दो टेवटा,दो सोने के चूड़े,गले का सोने का हार, तीन सोने के ऊं,दो रखड़ी सोने की चेन,एक बादलिया, एक झूमर की जोड़ी, तीन चांदी की पायजेब की जोड़ी,एक नथ,बीस चांदी के सिक्के, बीस हजार नगद ले गए चोर

50 लाख से अधिक का सामान ले उड़े चोर
50 लाख से अधिक का सामान ले उड़े चोर

दूसरी वारदात: सुरेश पूनिया के घर में चोरी

मारीगसर के ही निवासी सुरेश पूनिया ने भी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि रात के समय चोर घर में घुसे और 10 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए। इसके अलावा, चोरों ने उनके घर में अन्य सामान को बिखेर दिया और कई जगहों पर तलाशी ली, लेकिन नगदी लेकर ही चले गए।

घर पे पीछे डाल गए खाली सम्मान
घर पे पीछे डाल गए खाली सम्मान

तीसरी वारदात: मनोज कुमार पारीक के घर से ढाई लाख का सामान चोरी

मारीगसर गांव में तीसरी चोरी मनोज कुमार पारीक के घर में हुई। मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके घर में उनकी बहन के लड़के का जन्म हुआ था, जिसके चलते वे एक कार्यक्रम के लिए सामान इकट्ठा कर रहे थे। मजदूरी करके जो सामान उन्होंने खरीदा था, चोरों ने उसे भी निशाना बना लिया। उन्होंने बताया कि चोरों ने उनके कमरे के आगे कपड़ा बांध दिया ताकि वे जाग न सकें और फिर ढाई लाख रुपए का सामान लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने शुरू की जांच, जल्द होगा खुलासा

चोरी की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया गया और साक्ष्य जुटाए गए। सीओ सिटी डिप्टी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस को चोरी की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin