[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हनीट्रैप में फंसाकर व्यापारी से ऐंठे 8 लाख:अश्लील वीडियो बनाकर अब मांग रही 10 लाख रुपए, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

हनीट्रैप में फंसाकर व्यापारी से ऐंठे 8 लाख:अश्लील वीडियो बनाकर अब मांग रही 10 लाख रुपए, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

हनीट्रैप में फंसाकर व्यापारी से ऐंठे 8 लाख:अश्लील वीडियो बनाकर अब मांग रही 10 लाख रुपए, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

पिलानी : पिलानी में एक महिला द्वारा एक व्यापारी को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी ने झुंझुनूं एसपी से शिकायत की है। व्यापारी ने बताया कि एक साल पहले अंजू सैनी नाम की महिला उनकी दुकान पर पानी की टंकी खरीदने आई थी। महिला ने खुद को एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट बताया। उन्हें कमर दर्द की समस्या थी, जिसके इलाज के बहाने महिला ने अपने क्लिनिक पर बुलाया। इलाज के दौरान महिला ने अश्लील हरकतें की। बाद में दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। महिला ने क्लिनिक में लगे कैमरों से गोपनीय वीडियो बना लिए। इसके बाद वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

मई 2024 में महिला ने व्यापारी से 8 लाख रुपए की मांग की। पैसे लेने के बाद महिला ने नॉन-ज्यूडिशियल स्टांप पेपर पर लिखकर दिया कि वह अब परेशान नहीं करेगी, लेकिन अब महिला ने फिर से ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी है। इस बार 10 लाख रुपए की मांग कर रही है। परेशान होकर व्यापारी ने एसपी से शिकायत की है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin