वाहन कर और बकाया चालान जमा नहीं करवाने पर 649 वाहनों का रजिस्ट्रेशन निलंबित
वाहन कर और बकाया चालान जमा नहीं करवाने पर 649 वाहनों का रजिस्ट्रेशन निलंबित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिला परिवहन अधिकारी झुंझुनूं डॉ० मक्खन लाल जांगिड़ ने बताया कि निर्धारित समयावधी में वाहन कर,बकाया चालान, ई-रवन्ना इत्यादि जमा नहीं करवाने वाले वाहन स्वामियों को निर्धारित समयावधी में बकाया राशि जमा करवाने हेतु बार-बार अवगत करवाये जाने के पश्चात भी वाहन कर इत्यादि जमा नहीं करवाने पर कुल 649 वाहन स्वामियों के वाहनों का रजिस्ट्रेशन निलंबित किया जा चुका है, तथा आगे भी उक्त कार्रवाई जारी रहेगी। डीटीओ जांगिड़ ने वाहन स्वामियों से अपील भी की है कि वे उक्त कार्यवाही से बचने के लिए नियमानुसार अपने वाहनों का बकाया कर, चालान इत्यादि जमा करवा देवें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037528


