विधानसभा प्रभारी रामनिवास बिडौदी के चूरू आगमन पर स्वागत
विधानसभा प्रभारी रामनिवास बिडौदी के चूरू आगमन पर स्वागत

चूरू : चूरू शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से तारानगर विधानसभा प्रभारी रामनिवास बिडौदी के चूरू आगमन पर चूरू शहर व देहता ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस चूरू में साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर तारानगर विधानसभा प्रभारी रामनिवास बिडौदी ने कहा कि हम सबको सकल्पबद्ध होकर आगामी नगर निकाय व पंचायतीराज चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मजबुत करना है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब, किसानों की पार्टी है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों की पालना हम सबको करनी है और जो हमें दायित्व मिला है इसका निर्वहन हमें पूर्ण ईमानदारी के साथ करना है।
इस अवसर पर चूरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, युथ कांग्रेस अध्यक्ष सोयल डीके, निवर्तमान पार्षद शाहरूख खान, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता सद्दाम हुसैन, निवर्तमान पार्षद विमल शर्मा, निवर्तमान मनोनित पार्षद शिवकुमार शर्मा, पंकज बिजला, अशोक भुखर, चुडी सरपंच शरीफ, अरशद, नूरहसन, सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद रहें।