ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गिडानिया व झुंझुनूं की संयुक्त बैठक आज
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गिडानिया व झुंझुनूं की संयुक्त बैठक आज
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गिडानिया और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झुंझुनूं की संयुक्त बैठक 19 मार्च बुधवार को प्रातः 11 बजे कार्यालय मान नगर, झुंझुनूं में आयोजित की जाएगी। बैठक में झुंझुनूं विधानसभा प्रभारी एवं पीसीसी सदस्य इस्लाम खान, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी व पंचायत समिति सदस्य अमित ओला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश सुंडा और कार्यकारी अध्यक्ष खलील बुडाना मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गिडानिया के अध्यक्ष सुमेर सिंह और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झुंझुनूं के अध्यक्ष अजमत अली ने दोनों ब्लॉक के पदाधिकारियों, पूर्व पदाधिकारियों, सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से अनुरोध किया है कि वे समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाएं। इस बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी चुनावी रणनीति और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035921
