रींगस में स्कूटी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:एक युवती घायल, जयपुर रेफर
रींगस में स्कूटी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर:एक युवती घायल, जयपुर रेफर
रींगस : रींगस के खाटूश्यामजी सड़क मार्ग पर करनी माताजी मंदिर के पास सोमवार को एक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती घायल हो गई। घायल युवती की पहचान कमलेश मीणा (20) के रूप में हुई है। वह ढाणी मीणावाली तन चौमू पुराहितान की रहने वाली है। कमलेश अपने घर से स्कूटी पर रींगस आ रही थी। करनी माताजी मंदिर के पास, रींगस से लगभग 7 किलोमीटर पहले एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
हादसे में कमलेश बेहोश हो गई। खाटूश्यामजी जा रहे राहगीरों ने उन्हें जेडी हॉस्पिटल पहुंचाया। युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जयपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही युवती के भाई राजेश मीणा और अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। वे कमलेश को इलाज के लिए जयपुर ले गए। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2035470

