[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ में आयोजित हुआ सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ में आयोजित हुआ सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुण्डा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर कार्य करने सलाह दी

सूरजगढ़ : विधानसभा क्षेत्र सूरजगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन विधायक श्रवण कुमार के निज निवास पर आयोजित हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव बलराम यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी का मजबूत स्तंभ होता है। सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र प्रभारी के रूप में सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रदेश स्तर से लेकर जिला, ब्लॉक, मंडल एवं बुथ स्तर पर मजबूती से कार्य करेगी।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश सुन्डा ने कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की आजादी से पहले की पार्टी है। कांग्रेस पार्टी ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है । कांग्रेस पार्टी के लोगों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की आजादी लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर जाकर कार्य करने की आवश्यकता है। कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को सूरजगढ़ पंचायत समिति के पूर्व प्रधान शेर सिंह नेहरा, बुहाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महावीर प्रसाद यादव, बुहाना पंचायत समिति प्रधान हरिकृष्ण यादव, सूरजगढ़ नगर पालिका के पार्षद एवं कांग्रेस नेता महावीर प्रसाद सैनी, जयप्रकाश श्रवन कुमार, पालीराम मुंशी, शिवरतन गुरु, बुहाना पूर्व सरपंच रोहतास सिंह ने भी कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बलराम यादव ने सभी ब्लॉक अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों से व्यक्तिगत परिचय कर कांग्रेस संगठन की जानकारी ली। इस से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बलराम यादव एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश सुन्डा का माला व साफा बनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सूरजगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विकास सिंह शेखावत, जिला कोंग्रेस कमेटी महासचिव मानसिंह सहारण, सिंघाना नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डीपी सैनी, सूरजगढ़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल, लोटिया सरपंच महावीर प्रसाद सिंगल, सांवरमल सैनी,पार्षद प्रतिनिधि हरिसिंह बड़सीवाल, अजयपाल ठीचोली, राजेश जोशी,हितेश शर्मा, अरूण टेलर, दयानंद दिवाच, सिंघाना मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कालोडिया, रघुवीर मुरादपुर, रविकांत यादव , बाबुलाल बोकन, संजय योगी,बिल्लू सैनी सरपंच, उरीका सरपंच बलवीर सिंह, बड़बर मंडल अध्यक्ष सियाराम यादव, बडबर सरपंच विनोद मिश्रा, सतेंद्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव उम्मीद सिंह,जिला सचिव एडवोकेट हवासिंह चौहान, जाखोद सरपंच सुनील कुमार, नरेंद्र शर्मा, दीनदयाल ज़ैदिया, सुभाष मीणा,विनोद नायक, रवि मीणा, पिंटू भार्गव, महिपाल मीणा, रणजीत सैनी, कुलदीप डुमोली, विनोद मीना, रविंद्र दत्त, ककोड़ा सरपंच संदीप डेला,कुलौठ सरपंच रणवीर सिंह जोगेंद्र कुमार कुहाड़वास, सरपंच महिपाल यादव सहित अन्य कई कार्यकर्ता ने सम्मेलन में भाग लिया।

Related Articles