[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिराना में लगा मेगा फ्री मेडिकल कैंप, 1280 रोगी हुए लाभान्वित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

चिराना में लगा मेगा फ्री मेडिकल कैंप, 1280 रोगी हुए लाभान्वित

चिराना में लगा मेगा फ्री मेडिकल कैंप, 1280 रोगी हुए लाभान्वित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

चिराना : कस्बे की मांगीलाल धर्मशाला में मेगा फ्री मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। आयोजक राजवीर सिंह शेखावत ने बताया कि स्व. नत्थूसिंह शेखावत की द्वितीय पुण्यतिथि पर लगे चिकित्सा शिविर में 1280 रोगी लाभान्वित हुए। अश्विनीदास महाराज लोहार्गल, योगीदास महाराज गोल्याना, हेमंतदास महाराज बाय के सान्निध्य में आयोजित शिविर में पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा, पूर्व सरपंच भूदरमल सैनी, पूर्व सीएमएचओ डॉ. मुरलीधर सेठी, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विनोद पारीक, डॉ. अरुण शर्मा, भवानी सिंह राठौड़ आदि बतौर अतिथि मौजूद थे। पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि ऐसे चिकित्सा शिविरों से अंतिम छोर पर गांव-ढाणी में रहने वालों को घर के पास स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलता है। फ्री मेडिकल शिविर में फीजियोथैरेपिस्ट डॉ. लेखराज, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बबिता चौधरी और नेत्र रोग विशेषज्ञ की टीम ने सेवाएं दीं। 568 लोगों को निशुल्क चश्मे बांटे और 184 लोगों का आंखों के ऑपरेशन के लिए चयन किया गया। योगेंद्र सिंह शेखावत व विक्रम सिंह शेखावत ने अतिथियों का आभार जताया। संतोष कंवर ने भृगु गौशाला गोल्याना में बायोकैमिस्ट्री मशीन लगवाने की घोषणा की। संचालन तेजपाल स्वामी ने किया। शिविर की व्यवस्थाओं में पित्तृ सेवा समिति के कार्यकर्त्ताओं ने सहयोग किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22