[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेत्र चिकित्सा शिविर में 272 रोगी लाभान्वित 76 का आपरेशन के लिये चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नेत्र चिकित्सा शिविर में 272 रोगी लाभान्वित 76 का आपरेशन के लिये चयन

नेत्र चिकित्सा शिविर में 272 रोगी लाभान्वित 76 का आपरेशन के लिये चयन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : शारदा क्रोपकेम लिमिटेड बंबई के आर्थिक सौजन्य से सामाजिक विकास हेरिटेज एण्ड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन फाउण्डेशन द्वारा जिला अन्धता निवारण समिति झुन्झुनू के आर्थिक सहयोग, डाॅ विमलेश आई केयर मेडिको सोसासटी तथा अलायन्स क्लब नवलगढ़ लार्ड कृष्णा द्वारा आयोजित 215 वां निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर छावसरिया धर्मशाला में आयोजित किया गया। शिविर में 272 रोगी लाभान्वित, 76 रोगियों का आपरेशन के लिये चयन किया गया जिनका आपरेशन जांगिड अस्पताल मे डाॅ अविनाश पुरोहित की टीम द्वारा किये जायेंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पोदार काॅलेज के पूर्व प्रोफेसर पी. के सिंह राठौड़ (पवन दासजी महाराज) ने लाभार्थियों की संख्या देखकर प्रसन्नता जताई तथा बताया कि डाॅ दयाशंकर जांगिड व उनकी टीम साधुवाद की पात्र है यह कार्य अद्धितीय अकल्पनीय अनुकरणीय है। अलायंस क्लब द्वारा नेत्र चिकित्सा के शिविर वरदान सि़द्ध हो रहे है। बुजुर्गो को दुबारा नेत्र ज्योति देने का धरती के भगवान चिकित्सकों का पुण्य कार्य है। इस कार्य के लिये आप साधुवाद के पात्र है।

शिविर संयोजक डाॅ दयाशंकर जांगिड ने बताया कि शिविर में पिछले शिविर के 63 लोगो को जांच कर सफेद चश्मंे दिये। सभी को रोशनी प्राप्त हो गई है। शिविर में रोगियों को खाना नाश्ता दवा चश्में निःशुल्क प्रदान किये जाते है। शिविर में पूरी शेखावाटी जयपुर नागौर डीडवाना चूरू हरियाणा नीमकाथाना दिल्ली तक के रोगी लाभ उठाने आते है। ईश्वर की कृपा से शत प्रतिशत लोगो को रोशनी प्राप्त होती है कुछ लोगो को ब्लड प्रेशर व मधुमेह की बीमारी होती है उनको ठीक होने के बाद भी आपरेशन किया जाता है लोगो को चाहिये कि हर माह की 24 तारीख को जांगिड अस्पताल मे लगने वाले मधुमेह शिविर मे अपनी जांच करवाकर आपरेशन के चयन लायक बने।

शिविर में पूर्व अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष व शिविर संयोजक डाॅ दयाशंकर जांगिड डाॅ शंकरलाल सैनी, क्लब अध्यक्ष सुहित पाडिया मेजर डीपी शर्मा रामावतार सबलानिया मुरली मनोहर चोबदार, जनार्दन घोडेला, योगेश सोनी पंकज शाह के के डीडवानिया मनोज रूनला सज्जन जोशी डाॅ मीनाक्षी जांगिड, डाॅ मनीष शर्मा डाॅ शिखरचंद जैन महेन्द्र कुमार सैनी छगनलाल सैन ओमप्रकाश सोनी रमाकान्त सोनी, गंगाधर मील भारत स्काउट गाइड के विष्णु सैनी सहित जांगिड अस्पताल के स्टाफ ने सहयोग दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22