सावित्री बाई फुले की 128वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा:महिला शिक्षा और समाज सुधार के लिए किए गए कार्यों को किया याद
सावित्री बाई फुले की 128वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा:महिला शिक्षा और समाज सुधार के लिए किए गए कार्यों को किया याद
उदयपुरवाटी : झुंझुनूं स्टेट हाईवे स्थित पीएनबी बैंक के पास सोमवार को देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 128वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्य वक्ता बीके सुनीता बहन ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने समतामूलक समाज की स्थापना की। उन्होंने महिला शिक्षा का शंखनाद किया, जो उस समय एक दुर्लभ कार्य था।
आशा सैनी ने बताया कि सावित्री बाई ने अपने पति महात्मा ज्योतिबा फुले के साथ देश भर में दर्जनों बालिका विद्यालय खोले। सर्वोदयी कार्यकर्ता बद्रीप्रसाद तंवर ने उनके मिशन के मुख्य उद्देश्यों को याद किया। इनमें विधवा पुनर्विवाह, बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता, छुआछूत उन्मूलन और दलित व पिछड़े वर्ग की महिलाओं की शिक्षा शामिल थे।
कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट मोतीलाल सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई का जीवन संघर्ष देश की हर महिला के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में विद्युत श्रमिक संघ के वीरेंद्र कुमार सैनी, बाबूलाल सैनी, ताराचंद सैनी, मनीषा सैनी, कपिल सैनी, विकास गुर्जर, कन्हैया लाल गुर्जर, मुकेश वर्मा, आशा स्वामी, राहुल वर्मा और मोनिका शेखावत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045388

