[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मचारियों का सम्मान:मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी हुई, महिला कर्मियों ने दी प्रस्तुतियां


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मचारियों का सम्मान:मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी हुई, महिला कर्मियों ने दी प्रस्तुतियां

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मचारियों का सम्मान:मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी हुई, महिला कर्मियों ने दी प्रस्तुतियां

सरदारशहर : शाकम्भरी विद्यापीठ उच्च माध्यमिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की सभी महिला कर्मचारियों का संस्थान की निर्देशक ने तिलक लगाकर और सम्मान-पत्र देकर सम्मान किया।

संस्थान की निर्देशक दिव्या गौड़ ने कहा कि आधुनिक युग में महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगी। गौड़ ने कहा कि मानवीय मूल्यों और संस्कारों को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान अमूल्य है।

कार्यक्रम में महिला कर्मचारियों के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। महिला कर्मियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रेम प्रकाश नाई और अनिल कुमार ने किया।

Related Articles