श्रीश्याम सखियों का आज निशान यात्रा और होली उत्सव
श्रीश्याम सखियों का आज निशान यात्रा और होली उत्सव
चिड़ावा : श्रीश्याम सखी दरबार की ओर से हर साल की तरह इस बार भी श्रीश्याम प्रभु की पांचवीं निशान यात्रा निकाली जाएगी। रविवार को दोपहर तीन बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम के तहत पहले एक घंटे का होली उत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद निशान यात्रा रवाना होगी। श्रीश्याम सखी दरबार की संयोजिका रेखा संदीप हिम्मतरामका ने बताया कि श्रीश्याम सखियों तथा कस्बे की श्रीश्याम भक्तों के द्वारा हर साल श्रीश्याम प्रभु के चरणों में निशान अर्पित किए जाते है। इसी क्रम में इस बार निशान यात्रा रविवार नौ मार्च को निकाली जाएगी। सबसे पहले हिम्मतरामका निवास श्रीश्याम छाया में भजन कीर्तन के जरिए होली उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें श्रीश्याम सखियां होली के रंग से सराबोर होकर कान्हा के साथ होली खेलेंगी। इसके बाद शाम चार बजे श्रीश्याम छाया से ही निशान यात्रा शुरू होगी। जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए पुरानी बस्ती स्थित श्रीश्याम मंदिर पहुंचेंगी। इस निशान यात्रा में 51 निशान बाबा के चरणों में अर्पित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों को मूर्त रूप दे दिया गया है। सभी श्रीश्याम सखियों और श्रीश्याम भक्तों में आयोजन को लेकर उत्साह है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035695
