[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेहड़ी ठेला वालों का विरोध जारी:गांधी चौक पर धरना, सड़क किनारे से हटाई गए रेहड़ी ठेले वालों को फिर से लगवाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रेहड़ी ठेला वालों का विरोध जारी:गांधी चौक पर धरना, सड़क किनारे से हटाई गए रेहड़ी ठेले वालों को फिर से लगवाने की मांग

रेहड़ी ठेला वालों का विरोध जारी:गांधी चौक पर धरना, सड़क किनारे से हटाई गए रेहड़ी ठेले वालों को फिर से लगवाने की मांग

झुंझुनूं : शहर के गांधी चौक पर रेहड़ी संचालकों ने प्रशासन के खिलाफ धरना दिया और शोक सभा का आयोजन किया। प्रशासन द्वारा 12 दिन पहले हटाई गई रेहड़ियों को अब तक दोबारा लगाने की अनुमति नहीं मिली है, जिससे नाराज रेहड़ी संचालकों ने कलेक्ट्रेट के घेराव की चेतावनी दी है। रेहड़ी यूनियन के अध्यक्ष श्रीराम सैनी ने बताया कि 27 फरवरी को प्रशासन ने हमें दो दिन के लिए रेहड़ी हटाने को कहा था, लेकिन अब 12 दिन बीत चुके हैं और अभी तक हमें दोबारा लगाने की अनुमति नहीं दी गई है।

इस कारण रेहड़ी संचालकों को भारी परेशानी हो रही है और उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। धरने के दौरान संचालकों ने गांधी चौक पर दीप जलाकर शोक सभा आयोजित की। एक घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद सभी संचालकों ने गांधी चौक से कलेक्ट्रेट तक रैली निकालकर प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।

रेहड़ी संचालक यूसुफ अली ने बताया कि हमसे कहा गया था कि हमें सिर्फ दो दिन के लिए हटाया जा रहा है, लेकिन दो दिन के बाद भी हमें वापस अपनी रेहड़ी लगाने नहीं दी गई। इससे हमारी आजीविका पर बुरा असर पड़ा है और परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। अगर जल्द ही हमें रेहड़ी लगाने की अनुमति नहीं दी गई तो हमें बड़े स्तर पर प्रदर्शन करना पड़ेगा।

वहीं, नगर परिषद आयुक्त दलिप पूनिया ने बताया कि रेहड़ी संचालकों को पुराने बस स्टैंड पर जगह देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा प्रशासन की ओर से पहले भी इनसे वार्ता की गई थी और उन्हें कोतवाली के सामने पुराने बस स्टैंड पर रेहड़ी लगाने की अनुमति दी गई है। हालांकि, रेहड़ी संचालकों का कहना है कि पुराने बस स्टैंड पर व्यापार नहीं चलता और उन्हें अपने पुराने स्थान पर ही रेहड़ी लगाने की इजाजत दी जाए।

Related Articles