महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जिला कलेक्टर ने सामाजिक कुरुतियों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली जाट महासंघ की महिलाओं को सम्मानित किया
महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जिला कलेक्टर ने सामाजिक कुरुतियों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली जाट महासंघ की महिलाओं को सम्मानित किया

झुंझुनूं : महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय जाट महासंघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर रामवतार मीणा द्वारा महासंघ की महिला पदाधिकारियों को सामाजिक कुरुतियों पर उत्कृष्ट कार्य करने के उपलक्ष में कलेक्टर आवास पर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश सलाहकार शीशराम नेहरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महासंघ प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया एवं प्रदेश सचिव रामकुमार झाझड़िया के सानिध्य में कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
जिला कलेक्टर रामवतार मीणा ने राष्ट्रीय जाट महासंघ (महिला मोर्चा) की महिला पदाधिकारियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय जाट के प्रदेश सचिव रामकुमार झाझड़िया व विशिष्ट अतिथि जिला संयोजक शिक्षाविद् संतोष चौधरी द्वारा महिला दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए सम्मानित होने वाली महिलाओं से अन्य महिलाओं को प्रेरणा लेने की बात कही गई।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रभारी संतोष तेतरवाल, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष चौधरी ,उपाध्यक्ष चंद्रकला चौधरी, उपाध्यक्ष शरबती कस्वां, सलाहकार सुमन रायल, महासचिव रितू गढ़वाल, डॉ. अरुणिमा, सचिव चंद्रकला भाम्बू, संतोष बुडानिया, विमला नूनिया, सिलोचना देवी व रामेश्वरी डारा को सामाजिक कुरुतियों पर कार्य करने व महिलाओं के उत्थान में अहम भूमिका निभाने पर महिला दिवस 2025 की पूर्व संध्या पर जिला कलेक्टर रामवतार मीणा द्वारा सम्मानित किया गया।