[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सहायिका और कार्यकर्ता यशोदा मैया से कहीं कम नहीं – दिनेश सुंडा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

सहायिका और कार्यकर्ता यशोदा मैया से कहीं कम नहीं – दिनेश सुंडा

बाल गोपालों की सार संभाल में अग्रणी भूमिका निभा रही 36 सहायिकाओं और कार्यकर्ताओं को किया पुरस्कृत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : पंचायत समिति प्रधान व कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने कहा है कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर सहायिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जो भूमिका अदा कर रही है। वो किसी भी मायने में यशोदा मैया से कम नहीं है। ये सहायिका और कार्यकर्ता, जब बच्चा गर्भ में आता है। तब गर्भवती महिला की देखभाल करती है। तो वहीं बच्चे के पैदा होने के बाद उसके पोषण के साथ प्रारंभिक शिक्षा तक में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। सुंडा शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर पंचायत समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

इस मौके पर कार्यक्रम की शुरूआत में 94 साल की दादी पतासी देवी का भी जन्मदिन मनाया गया। इसके बाद तीन बालिकाओं का भी सम्मान कर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में 44 ग्राम पंचायतों में से 36 सहायिकाओं और कार्यकर्ताओं का उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मान किया गया। इस मौके पर सुंडा ने कहा कि पंचायत समिति क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का नया लुक दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने पहले चरण में 232 सेंटरों में से 50 सेंटर्स पर एक-एक लाख रूपए से कार्य करवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में विशेष पूजा का आयोजन भी किया गया। जिसमें ढूंढ पूजन के साथ महिलाओं की अहम भूमिका और योगदान को सराहा गया। इस अवसर पर नवलगढ़ सीबीईओ अशोक शर्मा, नवलगढ़ सीडीपीओ संदीप कुमार, महिला अधिकारिता झुंझुनूं की महिला सुपरवाइजर शर्मिला, सरोज, सुभिता, सुमित्रा, बिन्नू बारी, संजू सैनी, शारदा, लक्ष्मी, सुशीला, इंदिरा, सजना, मुनेश, संतोष, सावित्री, मंजू, विमला, बबिता, सुदेश, सुमन, प्रियंका, शशि, राजेश्वरी, गीता, प्रीति, झमकौरी, सुनिता, पूजा, विद्या, सरिता, मोनिका और ज्योति समेत कई अन्य महिला सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राजीविका से जुड़ी महिलाएं भी मौजूद थी।

Related Articles