[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पराक्रम सिंह राठौड़ का जन्मदिन आपणी पाठशाला में बच्चों को भोजन करा कर मनाया गया।‌ भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पराक्रम सिंह राठौड़ का जन्मदिन आपणी पाठशाला में बच्चों को भोजन करा कर मनाया गया।‌ भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा

पराक्रम सिंह राठौड़ का जन्मदिन आपणी पाठशाला में बच्चों को भोजन करा कर मनाया गया।‌ भाजपा जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर युथ हॉस्टल ऐसोशिऐशन आफ इण्डिया के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष ‌ और पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र सिंह राठौर के पुत्र एवम् भाजपा जिला उपाध्यक्ष पराक्रम सिंह राठौड़ के 44 वें जन्म दिन पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने आपणी पाठशाला में पढ़ने वाले झुंगी झोपड़ी एवम् कच्ची बस्ती में रहने वाले बच्चो के बीच केक काटकर एवम् मिठाई खिलाकर मनाया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, एडवोकेट हेमसिंह शेखावत, चेतराम सहारण, जिला मंत्री सूर्यप्रकाश ढाका उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश मंत्री डॉ वासूदेव चावला व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने आपणी पाठशाला के बच्चो को भोजन के निमित 11000 रू. सहयोग राशि देकर युवा नेता पराक्रम सिंह राठौड़ के स्वस्थ व दीर्ध जीवन की कामना की।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि पराक्रम सिंह राठौड़ युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है और कार्यकर्ताओ के लिए हर दम उपलब्ध रहने वाले युवा नेता है। उनके नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता अपने आप को सहज महसूस करते है वे युवाओं के रोल मॉडल के रूप में जाने जाते है और प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ उनका जुड़ाव देखते ही बनता है। कार्यक्रम में बोलते हुऐ प्रदेश मंत्री डॉ. वासुदेव चावला ने कहा कि सेवा से बढकर कोई धर्म नही होता। और युवा नेता पराक्रम सिंह राठौड़ के जन्म दिन पर हम सब कार्यकर्ता इन गरीब बच्चो के बीच आकर उनके स्वस्थ व दीर्ध जीवन की कामना करते है।

जिला मंत्री सूर्यप्रकाश ढाका ने बताया कि इस अवसर पर सुरेश सारस्वत, मनोज राहड़, हवासिंह राठौड़, मैनपाल, सुनील पूनियां, नरेन्द्र राहड़, लीलाधर कस्वां, सुभाष खिचड़, नरेन्द्र सिंह चौहान सहित आपणी पाठशाला के बच्चे एवम् स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे एवम् सभी ने युवा नेता पराक्रम सिंह राठौड़ के स्वस्थ व दीर्ध जीवन की कामना की।

Related Articles