झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में समाजसेवी मनोज घुमरिया का नागरिक अभिनंदन
घुमरिया ने कहा की मेरा एकमात्र लक्ष्य क्षेत्र का विकास करना होगा। मैं बिना किसी भेदभाव के विकास करने में विश्वास रखता हूं
झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के वार्ड नंबर 21 में रविवार को समाजसेवी मनोज घुमरिया का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वार्ड वासियों ने घुमरिया का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर घुमरिया का स्वागत किया। नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए घुमरिया ने कहा की मेरा एकमात्र लक्ष्य क्षेत्र का विकास करना होगा। मैं बिना किसी भेदभाव के विकास करने में विश्वास रखता हूं। घुमिया ने भाजपा व कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि खेतड़ी क्षेत्र में इन पार्टियों के नेताओं ने कभी भी खेतड़ी का विकास नहीं किया। केवल अपना विकास किया इसलिए आज खेतड़ी विकास के मामले में पिछड़ी हुई है।

इस अवसर पर रामकरण सैनी, दिनेश कुमार सैनी, प्र्शुराम सैनी, चौथमल सैनी, मक्खन लाल सैनी, सदाराम सैनी, जुगल किशोर सैनी, भगत, घीसाराम सैनी, रोशनलाल सैनी, पुरुषोत्तम कुमार सैनी, गोकुल सैनी, प्रदीप कुमार सैनी, कृष्ण कुमार, विष्णु सैनी, रमेश कुमार कुमावत, चौथमल सैनी, अशोक कुमार सैनी, नरेश कुमार सैनी, सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019732


