रोड एक्सीडेंट में युवक घायल:स्पीड ब्रेकर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक हुई स्लिप
रोड एक्सीडेंट में युवक घायल:स्पीड ब्रेकर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक हुई स्लिप
सरदारशहर : सरदारशहर में एक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फोगा गांव निवासी मोहन सिंह राजपूत रेलवे स्टेशन से बीकानेर रोड होते हुए अपने गांव की ओर जा रहा था। कुबेर कॉटेज के सामने स्पीड ब्रेकर पर उनकी बाइक की गति कम हुई, तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
इस टक्कर से बाइक फिसल गई और मोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को तुरंत एंबुलेंस की मदद से सरदारशहर राजकीय अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टर किशन सियाग ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए चूरू रेफर कर दिया।
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर किशन सिहाग ने बताया कि सरदारशहर में सड़क हादसों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की। डॉक्टर ने कहा कि अगर मोहन सिंह ने हेलमेट पहना होता, तो उन्हें इतनी गंभीर चोट नहीं आती। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पर जोर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2106027


