[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदार शहर में शिक्षा विभाग की बैठक:पीएमश्री स्कूल खेजड़ा में संस्था प्रधान वाक्पीठ का आयोजन, शैक्षिक विकास पर हुई चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदार शहर में शिक्षा विभाग की बैठक:पीएमश्री स्कूल खेजड़ा में संस्था प्रधान वाक्पीठ का आयोजन, शैक्षिक विकास पर हुई चर्चा

सरदार शहर में शिक्षा विभाग की बैठक:पीएमश्री स्कूल खेजड़ा में संस्था प्रधान वाक्पीठ का आयोजन, शैक्षिक विकास पर हुई चर्चा

सरदारशहर : पीएम श्री स्कूल खेजड़ा दिखनादा में 24 फरवरी को उच्च माध्यमिक संस्था प्रधान हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम वाक्पीठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल कृष्ण कौशिक ने की। प्राचार्य हरिप्रसाद सरावग संयोजक और अशोक कुमार पारीक (CBEO) संरक्षक के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि DEO गोविंद सिंह राठौड़ ने विद्यालय संचालन में संस्था प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि ADPC संतोष महर्षि ने कहा कि संस्था प्रधान विद्यालय की धुरी हैं और सकारात्मक माहौल में विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है।

कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। प्राचार्य संतोष शर्मा ने RTI पर और जयदेव सिंह ने विभागीय जांच प्रक्रिया एवं आचरण नियम 1971 पर वार्ता प्रस्तुत की। विद्यालय की छात्राओं ने प्राध्यापक स्नेहलता धौलपुरिया के निर्देशन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में विशेष उपलब्धियों का सम्मान भी किया गया। गौरीशंकर बाना को विद्यालय रत्न से सम्मानित किया गया। भामाशाहों को भामाशाह सम्मान और SDMC के सक्रिय सदस्यों को विद्यालय भूषण से नवाजा गया।

नई वाक्पीठ कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। बालकृष्ण कौशिक को अध्यक्ष अश्विनी कुमार पारीक को सचिव और सरोज पारीक को महिला मंत्री नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का सफल संयोजन श्रवण कुमार साहू और महेंद्र देरासरी ने किया।

Related Articles