[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, सुंडा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, सुंडा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

विधानसभा के बाहर प्रदर्शन, सुंडा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

झुंझुनूं : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध तथा विधानसभा में पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा समेत छह विधायकों के किए गए निलंबन के विरोध में सोमवार को विधानसभा के बाहर जयपुर में प्रदर्शन हुआ। जिसमें झुंझुनूं जिले से भी सैंकड़ों की संख्या में कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा के नेतृत्व में शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्रसिंह, पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर तथा बुहाना प्रधान हरिकृष्ण यादव समेत अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी शामिल थे। इस दौरान विधानसभा में जबरदस्ती प्रवेश करते वक्त पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। साथ ही कई नेताओं को गिरफ्तार भी किया गया। इनमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा भी शामिल थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर विद्याधर नगर थाने में रखा। करीब तीन घंटे बाद उन्हें सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ छोड़ा गया। इसके बाद सुंडा ने बताया कि कांग्रेस हर मोर्चे पर प्रदेश की पर्ची सरकार के खिलाफ लड़ेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारे नेताओं और देश के महापुरूषों को लेकर लगातार भाजपा के नेताओं द्वारा टिप्पणियांं की जा रही है। वो बर्दाश्त के बाहर है। जनता इस सरकार से एक साल में ही ऊब चुकी है। सरकार झूठ बोलकर सत्ता में आई और अब प्रदेश में हर मोर्चे पर विफलता को छुपाने के लिए इनके नेता दिवंगत नेताओं पर टिप्पणी कर ध्यान भटकाने का काम कर रहे है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad