[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निःशुल्क आयुर्वेदिक शिविर में 62 रोगी लाभान्वित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

निःशुल्क आयुर्वेदिक शिविर में 62 रोगी लाभान्वित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक 

नवलगढ़ : भारतीय सेवा समाज के संस्थापक स्वामी कृष्णानंद महाराज की प्रेरणा से शारदा क्रोपकेम बंबई के आर्थिक सौजन्य से, सामाजिक विकास हेरिटेज एण्ड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन फाउण्डेशन, अलायंस क्लब नवलगढ़ लार्ड कृष्णा व श्रीरामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान चिड़ावा के सहयोग से 24 फरवरी को जांगिड अस्पताल नवलगढ़ में 127 वां निःशुल्क दमा, गठिया, मधुमेह रोगो का आयुर्वेदिक शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि रेखा शर्मा पूर्व प्राचार्या एस.एन.पीजी काॅलेज ने किया तथा कहा कि डाॅ दयाशंकर जांगिड व उनकी टीम साधुवाद की पात्र है। अलायंस क्लब द्वारा लगाये जाने वाले मधुमेह दमा शिविर आदि लोगो के लिये वरदान सिद्ध हो रहे है।

अतिथियों द्वारा स्व. कृष्णानंद की फोटो पर पुष्प अर्पित किये गये इसके पश्चात दिल्ली के डाॅ जोगेन्दर सिंह आयुर्वेद चिकित्सक ने अपने सहयोगियों के साथ 62 रोगियों की जांच कर परामर्श दिया।

कार्यक्रम के संयोजक डाॅ दयाशंकर जांगिड ने बताया कि एक्पोर्ट क्वालिटी की आयुर्वेदिक दवाइंया निःशुल्क पूरे एक माह की दी जाती है जो गरीब के लिये सहारा बनती है। नर सेवा ही नारायण की सेवा है। क्षेत्र मे जांगिड अस्पताल ही एकमात्र स्थान है जहां पर आयुर्वेद का निःशुल्क शिविर लगाकर सेवा दी जा रही है। मधुमेह बीमारी का प्रसार भारत बहुत ज्यादा हो रहा है सभी लोगो को चाहिये कि अपनी रक्त की सुगर जांच करवा लें। मधुमेह की जांच होने पर जरूरत पड़ने पर दवाइयां शुरू की जा सकती है और अच्छा जीवन बिताया जा सकता है । शिविर आयुर्वेदिक इलाज करवाने वालो के लिये वरदान सिद्ध हो रहा है और हर माह की 24 तारीख को शिविर लगाया जाता रहा है। आपने बताया कि दवाइंयों के साथ मोटे अनाज जैसे बाजरा जौ ज्वार ,खाने से ब्लड प्रेशर चीनी की बीमारी मोटापा काबू में लाया जा सकता है तथा शरीर मे रोग निरोधक शक्ति पैदा होती है।

कार्यक्रम मे डाॅ मनीष, डाॅ मीनाक्षी सीताराम घोडेला सज्जन जोशी पंकज शाह सुहित पाडिया रवि धूत मुरली मनोहर चोबदार टी.एम त्रिपाठी मनोज रूनला के के डीडवानिया शोयब लंगा नेमीचंद चोबदार ओमप्रकाश सैन कवि रमाकंात सोनी गंगाधर मील व जांगिड अस्पताल के कर्मचारियों तथा सवाईसिंह की टीम ने उपस्थित रहकर सहयोग दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad