[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दादा-पोते 50 फीट दूर जाकर गिरे, दोनों की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दादा-पोते 50 फीट दूर जाकर गिरे, दोनों की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दादा-पोते 50 फीट दूर जाकर गिरे, दोनों की मौत, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक 

नवलगढ़ : झुंझुनूं-सीकर स्टेट हाईवे पर ज्योति होटल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दादा-पोते की जान चली गई। ज्योति होटल के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दादा-पोते को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वे 15 फीट हवा में उछलकर 50 फीट दूर जा गिरे। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें यह खौफनाक मंजर कैद हुआ है।

मृतक भागीरथ कुमावत (70) और श्रवण कुमावत (40)

मृतकों की पहचान 70 वर्षीय भागीरथ कुमावत और 40 वर्षीय श्रवण कुमावत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक से नवलगढ़ जा रहे थे। वे सड़क पार कर रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों हवा में उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान हुई मौत

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर घायलों को नवलगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने भागीरथ कुमावत को मृत घोषित कर दिया, जबकि श्रवण कुमावत की हालत गंभीर होने पर उसे सीकर रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

यह वो बाइक है, जिस पर दादा-पोते नवलगढ़ जा रहे थे। इसी बाइक को स्कॉर्पियो ने टक्कर मारी थी।

पेंशन दस्तावेज सत्यापन के लिए निकले थे

परिवार के अनुसार, भागीरथ कुमावत अपने पोते श्रवण के साथ पेंशन दस्तावेजों का सत्यापन करवाने नवलगढ़ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

हादसे में स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी और बाइक सवारों को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

कट पार करते समय हादसा

नवलगढ़ थाना के SI अमरसिंह ने बताया- डूंडलोद निवासी भागीरथमल कुमावत (60) पेंशन के डॉक्युमेंट का सत्यापन करवाने के लिए अपने भाई के पोते श्रवण कुमार (23) के साथ बाइक से नवलगढ़ जा रहे थे। नवलगढ़ से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले ज्योति होटल के पास तिराहे पर कट से घूमते वक्त स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो झुंझुनूं की ओर से आ रही थी ।

हादसे के बाद थाने पहुंचा स्कॉर्पियो ड्राइवर

झुंझुनूं निवासी स्कॉर्पियो ड्राइवर ने घटनास्थल पर ही गाड़ी खड़ी कर दी। खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। ड्राइवर गाड़ी में अकेला था। नवलगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। भागीरथमल के घर में दिव्यांग पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है। बड़ा बेटा जयंत बेंगलुरु के एक होटल में काम करता है। छोटा बेटा नवलगढ़ में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर काम करता है। वहीं, श्रवण कुमार टाइल लगाने का काम करता था। श्रवण के घर में पिता हरिराम, दो छोटे भाई राकेश और सुनील हैं। श्रवण का परिवार मटके बनाने का काम करता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad