[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुसाइड से पहले युवक ने बनाया था वीडियो:पत्नी को बताया मौत की जिम्मेदार; दूसरे युवक से अफेयर के चलते की आत्महत्या


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सुसाइड से पहले युवक ने बनाया था वीडियो:पत्नी को बताया मौत की जिम्मेदार; दूसरे युवक से अफेयर के चलते की आत्महत्या

सुसाइड से पहले युवक ने बनाया था वीडियो:पत्नी को बताया मौत की जिम्मेदार; दूसरे युवक से अफेयर के चलते की आत्महत्या

झुंझुनूं : ससुराल में सुसाइड करने वाले युवक के केस में नया मोड आया है। युवक ने पहले वीडियो बनाया था। जिसमें वह अपनी पत्नी के अफेयर से परेशान होकर सुसाइड की बात कह रहा है। वीडियो में युवक अपनी पत्नी को मौत की जिम्मेदार बता रहा है। हालांकि दैनिक भास्कर इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो में युवक कह रहा है मदीना का किसी दूसरे युवक से अफेयर है, बीस दिन हो गए परेशान होते हुए। वह मेरी बात नहीं मान रही है। समझाने के बाद भी वह समझ नहीं रही है। मैं आत्महत्या कर रहा हूं। मदीना दोषी है, मुझे दुख यही है वह मुझे रखना नहीं चाहती है।

गौरतलब है कि बिसाऊ थाना क्षेत्र के टांई के रहने वाले शकील खान (40) पुत्र मुराद खान ने शुक्रवार को सुबह झुंझुनूं शहर के इस्लाम नगर स्थित अपने ससुराल में सुसाइड कर लिया था। उसका शव एक कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक तीन महीने से अपने ससुराल में ही रह रहा था। वह करीब पांच महीने पहले ही विदेश से आया था।

मृतक के ताऊ के लड़के मुबारिक ने बताया वह 15 दिन पहले घर आया था। कह रहा था कि पत्नी ने परेशान कर रखा है। चार-पांच दिन में वापस आकर गांव रहने की बोलकर गया था। मुबारिक ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं है। किसी दूसरे लड़के से उसका अफेयर चल रहा है। वह लंबे समय से उसके भाई को परेशान कर रही थी। भरण पोषण का मामला दर्ज करवा रखा था। भाई को जेल में बंद करवाने की धमकी देती थी।

18 साल पहले शादी हुई थी। एक लड़की है। शुरुआत में चार-पांच साल तो ठीक से रही। फिर शकील विदेश चला गया। फिर मदीना अपने पीहर चल गई। कुछ दिन बाद शकील पर भरण पोषण का मुकदमा दर्ज करवा दिया। बार-बार घर नोटिस आए तो शकील डर गया और अपने ससुराल जाकर रहने लगा। पत्नी उसे बार-बार टॉर्चर कर रही थी।

Related Articles