सीकर में सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट तक निकाली आक्रोश रैली, अविनाश गहलोत का पुतला जलाया
सीकर में सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट तक निकाली आक्रोश रैली, अविनाश गहलोत का पुतला जलाया
सीकर : राजस्थान सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत के द्वारा राजस्थान विधानसभा में इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी के विरोध में आज प्रदेशभर में कांग्रेस विरोध जता रही है। सीकर में भी आज कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध जताया गया। कार्यकर्ताओं ने डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश की। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने मंत्री अविनाश गहलोत का पुतला भी फूंका।
सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला ने कहा कि देश में जिस महिला को आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। जो देश की पूर्व प्रधानमंत्री रह चुकी है। ऐसी महान महिला के बारे में विधानसभा में सरकार के मंत्री अविनाश गहलोत ने टिप्पणी की।
जब इस टिप्पणी का विरोध कांग्रेस के विधायकों के द्वारा जताया गया तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित 6 विधायकों को बजट सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया। बावजूद सरकार इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में आज प्रदेश कमेटी के आह्वान पर सीकर में विरोध जताया गया।
गिठाला ने कहा- हमारी सरकार से मांग है कि मंत्री अविनाश गहलोत से मंत्री पद का इस्तीफा लिया जाए। यदि सरकार ऐसा नहीं करती तो मजबूरन हमें आंदोलन करना पड़ेगा। पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी जनता को साथ लेकर सड़कों पर उतरकर जन आंदोलन करेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2046354


