इंदिरा गांधी पर विवादित टिप्पणी का विरोध:पुतला फूंककर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, 6 विधायकों के निलंबन पर भड़के कार्यकर्ता
इंदिरा गांधी पर विवादित टिप्पणी का विरोध:पुतला फूंककर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, 6 विधायकों के निलंबन पर भड़के कार्यकर्ता
चूरू : चूरू में शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्राज खीचड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी का विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने विधानसभा अध्यक्ष का पुतला फूंका। उनका विरोध भाजपा विधायक अविनाश गहलोत द्वारा इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित 6 विधायकों के निलंबन को लेकर था।
इंद्राज खीचड़ ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी के लिए अविनाश गहलोत को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत को निलंबित करने की बजाय, नेता प्रतिपक्ष को राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलने से रोका गया। चूरू शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर ने आरोप लगाया कि राजस्थान की भाजपा सरकार विधानसभा चलाना नहीं चाहती। उनके अनुसार, भाजपा के नेता दिवंगत नेताओं पर अनर्गल टिप्पणियां कर राज्य के विकास की चर्चा से बचना चाहते हैं। प्रदर्शन में चूरू देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर दांदू सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2056119


