झुंझुनूं-खेतड़ी(शिमला) : ग्राम शिमला में भागवत कथा शुरू
शिमला ग्राम के होली चौक में शनिवार 28 जनवरी को भागवत कथा हुई शुरू
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा
झुंझुनूं-खेतड़ी(शिमला) : शिमला ग्राम के होली चौक में शनिवार 28 जनवरी को भागवत कथा शुरू हुई। इससे पूर्व सुबह 10 बजे गाजे बाजे से कलश यात्रा निकाली गयी। जिसमे 101 महिलाओ ने भाग लिया कलश यात्रा होली चौक से शुरू होकर पुरे गाँव के चककर लगाकर कथा स्थल पर पहुंची। कार्यक्रम संयोजक ने बताया की भागवत कथा सात दिन तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक चलेगी। जिसमे श्रीधाम वृन्दावन के कथावाचक परम् पूज्य सत्यप्रकाश महाराज कथा वाचन करेंगे. कथा पूरे ग्राम की तरफ से करवाई जा रही है।
इस कलश यात्रा में सरपंच शिमला रीना देवी, उप सरपंच कृष्ण कुमार यादव फौजी, सत्यपाल कोटड़ी, शीशराम निनानिया, संदिप, दाताराम होलदार सहित सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2051056


