नौरंगपुरा में नौ दिवसीय श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ:551 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, ग्रामवासियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
नौरंगपुरा में नौ दिवसीय श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ:551 महिलाओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा, ग्रामवासियों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के गांव नौरंगपुरा में श्री बूढ़वाले बालाजी मंदिर में नौ दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर 551 महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली, जो राजसिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरू होकर गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए बूढ़वाले बालाजी धाम पर पहुंची।
कलश यात्रा के दौरान महिलाओं ने डीजे की धुन पर नाचते गाते कलश यात्रा में भाग लिया। ग्रामवासियों ने कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ।कथा के पहले दिन, कथा वाचक रणवीर भाई शेखावाटी वाले ने कथा का वाचन किया। उन्होंने कहा कि राम कथा सुनने मात्र से ही मन पवित्र हो जाता है और सभी को राम कथा सुननी चाहिए।क्योंकि इसमें भगवान राम के जीवन और उपदेशों का वर्णन है। राम कथा हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है और हमें अपने जीवन में भगवान राम के उपदेशों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है।
रामकुमार सिराधना ने बताया कि राम कथा का आयोजन हमें अपने जीवन में भगवान राम के उपदेशों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है और हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। सिराधना ने बताया कि हनुमान जी मंदिर बूढधाम नौरंगपुरा में 20 फरवरी से प्रतिदिन दोपहर 12:15 बजे से सायं 03:15 बजे तक कथावाचक रणवीर भाई (शेखावाटी वाले) द्वारा राम कथा का वाचन किया जाएगा।इस मौके पर आयोजित महा आरती में ट्रस्ट के अध्यक्ष गोकुलचंद प्रजापति, सरपंच प्रतिनिधि ताराचंद भावरिया,डॉ रामकुमार सिराधना, मंजू कुमावत, कैप्टन महेश कुमार, प्रहलाद धुण सहित सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया।