लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद नहीं हुई नालों की सफाई, बीदासर मंडी बाजार जलमग्न
बीदासर मंडी बाजार में मुख्य नाले की सफाई नहीं होने से सड़कों पर भरा पानी, जलभराव से आमजन और दुकानदारों को आए दिन होती है समस्या
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : कस्बे के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र मंडी बाजार में मुख्य नाले की सफाई समय पर नहीं होने के कारण बरसात व आम घरों का पानी सड़कों पर फैल गया, जिससे आमजन, वाहन चालकों एवं दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार की कई दुकानों के आगे पानी जमा होने से व्यापार प्रभावित हुआ तथा लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा नालों की सफाई के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन वास्तविकता में मुख्य नाले की समुचित सफाई नहीं होने के कारण पहली ही बारिश में व्यवस्था की पोल खुल गई व हर आये दिन यह समस्या बनी रहती है नाले में जमा गाद, कचरा एवं अवरोधों के कारण पानी की निकासी बाधित हो गई और देखते ही देखते सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई।
मंडी बाजार क्षेत्र बीदासर का सबसे व्यस्त एवं प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र माना जाता है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है। जलभराव के कारण दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा, वहीं राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर गंदा पानी दुकानों के निकट तक पहुंच गया, जिससे व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। क्षेत्र के नागरिकों व व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते नालों की प्रभावी सफाई की जाती तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती। लोगों ने सवाल उठाया कि जब नालों की सफाई पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं तो फिर मुख्य नाला जाम कैसे हो गया और पानी सड़कों पर क्यों भर गया।
नागरिकों ने इस मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों एवं व्यापार मंडल ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल प्रभाव से मुख्य नाले की सफाई करवाने, जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में बारिश के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो सकती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2201938


