पावरग्रिड का निर्माणाधीन टॉवर गिरा:हादसे में एक मजदूर की मौत, 5 घायल; एक को चौमूं रेफर
पावरग्रिड का निर्माणाधीन टॉवर गिरा:हादसे में एक मजदूर की मौत, 5 घायल; एक को चौमूं रेफर
सीकर : सीकर के गोकुलपुरा थाना इलाके में आज पावर ग्रिड लाइन का निर्माणाधीन टावर गिर गया। घटना में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि पांच मजदूर घायल हो गए। एक घायल को गंभीर हालत में चौमूं रेफर किया गया है। चार घायलों को सीकर के एसके अस्पताल लाया गया है। गोकुलपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
SHO प्रीति बेनीवाल ने बताया- घटना जुराठडा इलाके में पृथ्वीपुरा गांव के पास की है, जहां वर्तमान में पावर ग्रिड की लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इसी दौरान एक टावर अचानक गिर गया। घटना में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि अन्य चार से पांच मजदूर घायल हुए हैं। ग्रिड का एक स्टेशन पृथ्वीपुरा में बनना है। इसको लेकर बिजली की लाइन डालने और टावर लगाने का काम किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2136171

