हिंदुस्तान स्काउट गाइड जिला कार्यकाराणी की बैठक संपन्न
चिड़ावा, पिलानी, अलसीसर एवं खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय झुंझुनूं की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार जानू की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। बैठक में सर्वप्रथम जिला ऑर्गेनाइजर प्रदीप इशरवाल ने पूर्व के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पेश की। बैठक में सभी 11 ब्लॉकों की ब्लॉक कार्यकारिणी बनाने, प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने, कार्य की गुणात्मक एवं संख्यात्मक वृद्धि, जिला कार्यालय के लिए आवश्यक संसाधन जुटानें एवं ब्लॉक कार्यालय स्थापित करने के लिए चर्चा की गयी।
जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार जानू ने सर्वसम्मति से चार ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की जिसमें अलसीसर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील श्योराण, चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष राजेश दहिया, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र निर्वाण एवं खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल चंद्र सैनी को बनाया गया है। सहायक सचिव सुदीप कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में जिला सचिव रामनिवास झाझरिया,जिला उपाध्यक्ष अरुण कस्वा, मीरा ईशरवाल, आशीष कुमार, अमरचंद ईशरवाल, बहादुर सिंह, नीरज कुमार उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034463


