[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ मुंशीफ़ कोर्ट भूमि आवंटन को लेकर तीन सो चार दिनों से वकीलों का संघर्ष जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सूरजगढ़ मुंशीफ़ कोर्ट भूमि आवंटन को लेकर तीन सो चार दिनों से वकीलों का संघर्ष जारी

सूरजगढ़ मुंशीफ़ कोर्ट भूमि आवंटन को लेकर तीन सो चार दिनों से वकीलों का संघर्ष जारी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : अभिभाषक संघ सूरजगढ़ की ओर से न्यायालय मुंशीफ कोर्ट की भूमि आवंटन को लेकर दिए जा रहे धरने को चार सो दिन बाद भी सक्षम प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी एवं हठधर्मिता के चलते भूमि आवंटन नहीं हो रहा है जिसको लेकर वकीलों से सभी न्यायिक कार्यों का पूर्णतया बहिष्कार कर रखा है। जब तक भूमि का आवंटन नहीं होगा तब तक दिन रात का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

जानकारी देते हुए अभिभाषक संघ अध्यक्ष सोमवीर खीचड़ ने बताया कि सोमवार तक प्रशासन हमारी मांग को स्वीकार नहीं करता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की कार्य शैली निंदनीय और जनता के हितों के खिलाफ है।

अगर सरकार एसडीम कोर्ट परिसर में भूमि आवंटन करती है तो आम जनता को एक ही छत के नीचे सस्ता सुलभ न्याय मिलने में सुविधा होगी। सचिव अभिषेक सेवदा, मनोज डिग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता मदनसिंह राठौड़, पवन कुमावत, अनिल शर्मा, मनोज डिग्रवाल, रतनलाल तंवर, सुनील सोमरा, अजय जडेजा, पीयूष शर्मा, हवासिंह चौहान, शिवराज सिंह राठौड़, राजेश चिरानिया, प्रदीप शर्मा, बाबूलाल इंदौरिया, सुभाष जांगिड़ सहित स्थानीय लोग धरने में शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad