[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आदर्श बाल निकेतन स्कूल में आयोजित हुआ पॉजिटिव पेरेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आदर्श बाल निकेतन स्कूल में आयोजित हुआ पॉजिटिव पेरेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन

आदर्श बाल निकेतन स्कूल में आयोजित हुआ पॉजिटिव पेरेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : चूणा चौक, राणी सती रोड स्थित, झुंझुनूं प्रगति संघ द्वारा संचालित आदर्श बाल निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को पॉजिटिव पेरेंटिंग वर्कशॉप का सफलतम आयोजन किया गया। वर्कशॉप के मुख्य वक्ता के रूप में राजन कुमार शर्मा (मास्टर ट्रेनर व पेरेंटिंग कोच) को आमंत्रित किया गया। वर्कशॉप की शुरुआत पारम्परिक रूप से सरस्वती पूजा के साथ की गई। तत्पश्चात स्थानीय कार्यकारणी के अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता ने मुख्य वक्ता को दुपट्टा ओढ़ाया व स्कूल सचिव परमेश्वर लाल हलवाई व पीआरओ डॉ डी एन तुलस्यान ने स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्य वक्ता का स्वागत किया। स्थानीय कार्यकारणी के अध्यक्ष ताराचंद गुप्ता ने स्वागत भाषण के माध्यम से सभी का स्वागत किया। स्कूल सचिव परमेश्वर लाल हलवाई ने अपने उद्बोधन में कहा की पेरेंट्स की सक्रिय भूमिका से ही बच्चों को संस्कारवान व जिम्मेदार बनाया जा सकता है। वर्कशॉप का आयोजन दो सत्रों में किया गया।

मुख्य वक्ता ने विविध-विविध स्लाइडस के माध्यम से बच्चों व अभिभावकों के बीच की दूरियों को ख़त्म करने पर जोर दिया। साथ ही बच्चों को करेक्ट करने की बजाय उनके साथ भावनात्मक रूप से कनेक्ट होने पर जोर दिया। वक्ता ने बताया की हर पेरेंट्स अपने बच्चों को कामयाब, जिम्मेदार व ख़ुश देखना चाहता है इसके लिए पॉजिटिव पेरेंटिंग धैर्य व संयम के साथ की जानी चाहिए। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए माता-पिता को एक साथ प्यार व विश्वास के साथ बच्चे की परवरिश करनी चाहिए। काफी संख्या में उपस्थित सभी अभिभावकों ने विद्यालय के इस प्रयास की प्रशंसा की।

स्कूल प्रिंसिपल डॉ अजय कुमार ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य कैलाश सिंघानिया, ममता जालान, डॉ शालू टीबडा, यज्ञा मोदी, स्कूल वाइस प्रिंसिपल अनिता मंहमिया व सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad