[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बांवरिए ने नील गाय को गोली मारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बांवरिए ने नील गाय को गोली मारी

बांवरिए ने नील गाय को गोली मारी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरु : निकटवर्ती ख्याली गांव की रोही में बांवरिए ने एक नील गाय को गोली मारकर घायल कर दिया। नील गाय को दो तीन दिन पहले गोली मारी हुई लगती है।आज सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह शेखावत ख्याली को इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने देखा कि नील गाय खेतों में जाल के पेड़ नीचे थी। संजय सिंह ने बताया कि उसका पीछे का पैर टूटा हुआ है। संजय सिंह और शाकिर वहां गये तो वह उन्हें देखकर आगे आगे दौड़ने लगी। उन्होंने उसको पकड़ कर वन विभाग की टीम को सौंपने की कोशिश की परन्तु वे उसको पकड़ नहीं पाये। उसके बाद वे उसे धीरे धीरे गांव तक ले आये। उसके बाद गांव से कुछ युवा उनके साथ हो गए। सतवीर बोयत ख्याली ने विक्की दूधवाखारा गौ रक्षक को कॉल किया। उसके बाद वो अपनी टीम के साथ पहुंचे और सबने मिलकर उस नील गाय को पकड़कर गौ शाला दूधवाखारा को सौंप दिया। इस नेक काम में संजय सिंह ख्याली, साकिर अली, सतु ख्याली, भूपेंद्र सिंह, लोकेन्द्र, अजय, नीटू, मनोज आदि ने सहयोग किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad