[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मरुस्थलीय जिलों में चूरू को शामिल करवाकर राजेंद्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण ने चूरू जिले को दी बहुत बड़ी सौगात – अब जिले को मिलेगा विशेष लाभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मरुस्थलीय जिलों में चूरू को शामिल करवाकर राजेंद्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण ने चूरू जिले को दी बहुत बड़ी सौगात – अब जिले को मिलेगा विशेष लाभ

मरुस्थलीय जिलों में चूरू को शामिल करवाकर राजेंद्र राठौड़ व विधायक हरलाल सहारण ने चूरू जिले को दी बहुत बड़ी सौगात - अब जिले को मिलेगा विशेष लाभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरु : पंचायती राज संस्थाओं के पुनर्गठन अंतर्गत चूरू जिले को मरुस्थलीय जिलों में शामिल किया गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण के विशेष प्रयासों से राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा जिले को यह बहुत बड़ी सौगात दी गई है।चूरू जिले को मिली सौगात पर जिले में खुशी की लहर है और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ एवं विधायक हरलाल सारण का आभार जताया है। इस मौके पर लोगों ने कहा कि चूरू जिले को मरुस्थलीय जिले में शामिल करने से यहां पंचायती राज संस्थाओं का बेहतर पुनर्गठन हो सकेगा और छोटी इकाइयों के गठन से ग्रामीण विकास की योजनाओं का और बेहतर लाभ मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस निर्णय से ग्रामीण विकास के प्रति राज्य सरकार तथा हमारे जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता प्रतिबिंबित होती है। जब कम जनसंख्या पर ग्राम पंचायत बनेगी तो विकास योजनाओं का अधिक बेहतर क्रियान्वयन होगा तथा अच्छी मॉनिटरिंग होगी। साथ राज्य के बजट में भी ही मरुस्थलीय जिलो के लिए रहेगा अतिरिक्त बजट।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad