[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाइजीरिया बनाम जोधपुर व चुरू बनाम नुआ के बीच हुए फुटबॉल के दिलचस्प मुकाबले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नाइजीरिया बनाम जोधपुर व चुरू बनाम नुआ के बीच हुए फुटबॉल के दिलचस्प मुकाबले

नाइजीरिया बनाम जोधपुर व चुरू बनाम नुआ के बीच हुए फुटबॉल के दिलचस्प मुकाबले

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर फुटबॉल क्लब चूरू की ओर से बागला स्कूल खेल ग्राउंड लोहिया क्रीड़ा स्थल पर नाइजीरिया बनाम जोधपुर व चुरू बनाम नुआ के बीच दिलचस्प मुकाबले हुए उद्घाटन मैच में हाफ टाइम से पहले नाइजीरिया ने जोधपुर के खिलाफ दो गोल कर 2-0 से बढ़त बना ली थी लेकिन सेकंड हाफ में जोधपुर ने एक गोल कर बराबरी करने का प्रयास किया लेकिन असफल हुए अंततः दो एक से जोधपुर को शिकस्त का सामना करना पड़ा इस तरह से पहले मैच को नाइजीरिया ने जोधपुर को हराकर दो एक से मैच को अपने नाम किया वहीं दूसरे मैच में चूरू ने नुआ को दो जीरो से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला कल नाइजीरिया और चूरू के बीच 3:30 बजे बागला स्कूल ग्राउंड लोहिया क्रीड़ा स्थल पर खेला जाएगा रेफरी की भूमिका फूटबॉल कोच अशोक ने निभाई चूरू फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष शकील दुर्रानी व सचिव सुरेंद्र सिंह मेड़तिया ने बताया कि मुख्य अतिथि समाजसेवी बाबू खां ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल किक लगाकर मैच का उद्घाटन किया।

चूरू फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष शकील दुर्रानी ने अतिथियों का विशिष्ट अंदाज में गाजे बाजे व डी जे के साथ परंपरागत तरीके से साफा पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया मैच में विशिष्ट सहयोग के लिए शकील दुर्रानी ने डॉ मुमताज अली, अनवर खान,‌ रामचंद्र राजोतिया, रफीक मोहम्मद दाऊद, सुरेंद्र सिंह नाहटा, संजय भाटी, भंवरु खान ठेकेदार, साबिर मोहम्मद कुरैशी, अनूप सिंह शेखावत, यूनुस झरिया पेंट हाउस, हमीद रिसालदार आदि का आभार व्यक्त किया । उद्घाटन मैच की एंकरिंग असि प्रोफेसर डॉ शमशाद अली व मैच कंमेंटरी इमरान उर्फ़ अप्पू ने की इस अवसर पर डॉक्टर एहसान गोरी, एडवोकेट सुरेशकल्ला,इफ्तिखार मुन्ना खां, आसिफ सहित खेल प्रेमी उपस्थिति रहे

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad