झुंझुनूं : चिंचड़ोली में युवा क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
खेल भावना से खेलते हुए सम्भावित भविष्य का निर्माण करें युवा-राजेन्द्र भाम्बू
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : चिंचड़ोली गांव में युवा क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेंद्र भाम्बू थे । कार्यक्रम के मंच पर कैप्टन सहीराम, कोच तनसुख बुडानिया, महताब बुडानिया, रामचन्द्र शेखावत,सुखवीर बुडानिया,अमर सिंह बुडानिया, अनिल बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे । उद्घाटन मैच रसोड़ा व उदावास के बीच खेला गया।
इस अवसर पर बोलते हुए भाम्बू ने कहा कि खेल में हार जीत सिक्के के दो पहलू होते हैं इसलिए इस चीज से ऊपर उठकर खेल भावना से खेलते हुए युवाओं को अपने सुंदर भविष्य की तलाश करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि खेल के माध्यम से आज न केवल सामाजिक समरसता बहाल होती है, मानवीय मूल्यों का विकास होता है अपितु बड़े स्तर पर आज के युवा को अपने भविष्य निर्माण का आधार भी मिलता है।
टीम रसोड़ा विजेता रही।
इस अवसर पर धर्मपाल बुडानिया, मनपाल बुडानिया, चंदगीराम बुडानिया, रघुवीर बुडानिया, ताराचंद शर्मा, हेमराज बुडानिया, कुलवीर बुडानिया, कुलदीप शर्मा, रविकुल बुडानिया, नागेश बुडानिया सहित बड़ी संख्या में गांव के वरिष्ठ लोग टीमों के खिलाड़ी व युवा साथी उपस्थित थे ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2041066


